समाचार सच, हल्द्वानी। पति व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। उसने पति से स्वयं के साथ-साथ बच्चों को भी जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में बसानी निवासी राजेंद्री पुत्री ख्याली राम ने कहा है कि उसका विवाह 18 नवम्बर 2015 को पवन कुमार पुत्र जोगाराम निवासी शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधनचौड़, रामनगर के साथ संपन्न हुआ। जिससे उसकी एक पांच वर्ष की पुत्री व एक वर्ष का बेटा है। आरोप है कि पति पवन कुमार उस पर मायके से पैसे व अन्य सामान लाने का दबाव बनाता रहता है। इस पर मायके पक्ष ने उसे कार भी दे दी। लेकिन इसके बाद भी पति उससे और पैसे लाने के लिए मारपीट करता रहा। इस कार्य में जेठ, सास व ससुर भी उसके पति का साथ देते। आरोप है कि पति के कई अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध है। इसके चलते उसने मारपीट कर बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि अब पति उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















