महिला ने पति पर लगाया बेटे को अपने साथ जबरन ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां गौजाजाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर बेटे को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला का कहना है कि उसका विवाह 2016 में हिमांशु तिवारी के साथ हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद हिमांशु शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। बार बार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे परेशान होकर वह मायके चली आई। इसके बाद भी हिमांशु की हरकतों में बदलाव नहीं आया। दोनों का विवाद न्यायालय में लंबित है। बताया कि गुरुवार को हिमांशु स्कूल से लौट रहे उसके बेटे को जबरन उठा के गया। साथ ही धमकियां भी दी गई हैं। इससे वह काफी परेशान है। पीड़ित ने पुलिस से बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440