महिला ने पति पर लगाया नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पति पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मंडी चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पति अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता रहता है। इतना ही नहीं वह उसके साथ अश्लील हरकतें भी करता है। मुंह बंद रखने के लिए वह पुत्री को डराता-धमकाता रहता है। पिता की हरकतों की शिकायत उसकी पुत्री ने अपनी मां को बतायी। इस पर उसने भी अपने पति से बात की तो वह उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440