महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (अपराध डेस्क)। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पति पर यह भी आरोप है कि वह उसे जबरन शराब पिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था। साथ ही उसे यह कहकर मायके छोड़ दिया गया कि दहेज की रकम लाने के बाद ही वह घर में कदम रखे। पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवलचौड़ खाम, मानपुर पश्चिम, रामपुर रोड निवासी युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान कुछ समय पूर्व फेसबुक के माध्यम से रोहित रस्तोगी पुत्र संतोष कुमार रस्तोगी निवासी गली नम्बर 4 इन्द्रा कॉलोनी रुद्रपुर से हुई। बात आगे बढ़ी तो 5 अक्टूबर 2020 को दोनों पक्षों की सहमति पर उनका विवाह रूद्रपुर के आर्य समाज मंदिर में संपन्न हो गया। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान-उपहार व दो लाख नगद भी दिये। लेकिन इससे नाखुश ससुराली कुछ समय बाद उससे दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे यातनाएं दी जाने लगी। आरोप है कि कई बार उसके पति ने उस पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। वह दहेज में दस लाख रूपये नगद व प्लाट की मांग करने लगे। इस कार्य में उसके पति का ससुर सन्तोष रस्तोगी व सास किरन रस्तोगी भी पूरा साथ देने लगे। इतना ही नहीं उसे जबरन फिनायल की गोलियां भी खिलाई गई। परिवार बचाने के लिए वह यातनाएं सहती गई, लेकिन ससुराली अपनी हरकतों से बाज नहीं आये। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका पति उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ आप्रकृतिक यौन संबंध बनाता था। इस बीच 2 नवम्बर को उसका पति उसे यह कहकर मायके छोड़ गया कि दहेज की रकम लाने के बाद ही वह ससुराल में कदम रखे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440