समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बजुनिया हल्दू कटघरिया निवासी गंगा आर्या पत्नी गोपाल राम ने सोमवार को जहर खा लिया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह पूछने पर गोपाल राम पुलिस को कुछ नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



