बड़ासी पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़ी मिली महिला, सर से निकली बुलेट, पुलिस पति की तलाश में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शाम के समय पुलिस कंट्रोल के माध्यम से थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि थानों रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय चौकी प्रभारी मालदेवता व पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घायल महिला मौके पर बेहोशी की हालत में मिली, जिसके सर पर चोट के निशान थे। महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु दून अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला की पहचान हेतु उसकी फ़ोटो व वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया। जनपद हरिद्वार में एक फेसबुक पोस्ट में देखकर घायल महिला की बहन काव्या द्वारा थाना रायपुर पुलिस से संपर्क किया तथा दून अस्पताल पहुँची। जिसने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया पुत्री हेमराज चौहान निवासी ज्वालापुर निकट पूजा स्वीट्स, हरिद्वार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महिला के बारे में जानकारी मिली कि महिला के पति का नाम शुभम पुत्र प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा है। महिला तानिया व शुभम की वर्ष 2020 में लव मैरिज हुई थी। विवाह में दोनो परिवार के कुछ ही सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। महिला का अपने मायके वालों से कम ही संपर्क होता था। विवाह के बाद 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। तानिया ने अपनी छोटी बहन काव्या से करीब 2 महीने पहले फोन पर बात की थी। महिला के ससुर व उसके भाइयों के मध्य भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होना ज्ञात हुआ है तथा सितंबर 2023 को महिला के ससुर प्रभु दयाल भी घर से कही चले जाने तथा इस संबंध में सोनीपत थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस को प्राप्त हुई है। उसके बाद उक्त महिला व उसके पति के भी घर से कही चले जाने तथा अपना नंबर स्विच ऑफ कर लेने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। महिला के डीडी के लिये मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गई, किंतु बयान देने की स्थिति में न होने के कारण बयान रिकॉर्ड नहीं हो पाये। चिकित्सक द्वारा महिला का सिटी स्कैन देखकर सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ होना बताया गया, जिसका ऑपरेशन करने पर सर से बुलेट निकली है। उक्त संबंध में महिला की बहन की तहरीर पर थाना रायपुर पर धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। सुरक्षा हेतु पुलिस बल नियुक्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440