पेड़ पर चारा पत्ती काटते समय महिला को लगा कंरट, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के रूद्रप्रयाग जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घौलतीर में चारा पत्ती लेने के लिए पेड़ पर चढ़ी महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने महिला का शव बरामद किया है।

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट देहरादून के अनुसार शनिवार को फायर स्टेशन रतूड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि धौलतीर में एक महिला चारा काटने हेतु पेड़ पर चढ़ी हुई थी। जहां हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गयी है। उनका शव पेड़ पर ही फंसा हुआ है।

सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। महिला की पहचान पूजा देवी पत्नी राकेश सिंह निवासी धौलतीर रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सड़क पर बिखरी रेता-बजरी ने छीन ली एक और जिंदगी! रामनगर में युवा होटल कारोबारी की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440