महिला ने पति पर लगाया मारपीट व तलाक देने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने अपने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ शुरू कर दी है।
नईबस्ती ताज मस्जिद निवासी आईसा परवीन द्वारा सौंपी तहरीर में बताया कि वह अपने मायके में रह रही थी बीती 9 फरवरी की रात उसका पति मुस्तजर फारूखी निवासी वार्ड नंबर 3 कालाढूंगी निवासी शराब पीकर उसके मायके में आ धमका और गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसका आरोप है कि बीच बचाव करने आयी उसकी भाभी व मां के साथ भी उसने मारपीट की। इतना ही नहीं उसने उसको तीन तलाक बोलकर तलाक भी दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए आरोप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440