महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पति के साथ उर्स में गई महिला से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपियों ने पति से भी मारपीट कर दी। तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बनभूलपुरा के लाइन नंबर 12, आजाद नगर में रहने वाला युवक बीते दिवस अपनी पत्नी के साथ काठगोदाम में उर्स घूमने गया था। आरोप है कि इस बीच अदनान पुत्र रहमत अली ने अपने दोस्तों मोहम्मद अली, आरिफ, सलीम, रेहान, सायार, नासिर व अन्य के साथ मिलकर उसकी पत्नी पर फब्तियां कसने के साथ ही छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी, इसका विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये। युवक का आरोप है कि उस पर लाठी-डंडों के अलावा हथियारों से हमला बोला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में बड़ा हादसा टला! सिलेंडर धमाके से दहला न्यू पालिका बाजार, मिनटों में पांच दुकानें राख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440