महिला सेल प्रभारी पर लगाया अभद्रता व धमकी देने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस महिला सेल प्रभारी पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपीसिटी से कार्यवाही की मांग की गई है। मल्ला गोरखपुर निवासी तनुजा आर्या पत्नी हरेंद्र कुमार ने कहा है कि बीती शाम महिला सेल प्रभारी उसके किराये के कमरे में आ पहुंची। आरोप है कि कमरे में मौजूद उसकी बहन से महिला सेल प्रभारी ने मारपीट की और तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए। साथ ही उसे अनैतिक कार्य में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद उसे आज महिला हेल्पलाइन बुलाया गया। इस पर वह अपनी बहन के साथ हेल्पलाइन पहुंची तो वहां भी सेल प्रभारी ने मारपीट के लिए डंडा उठा लिया और थप्पड़ जड़ दिए। महिला सेल प्रभारी पर रात में आकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप भी है। पीड़िता ने एसपीसिटी से आरोपी महिला सेल प्रभारी पर कार्यवाही की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: चातुर्मास भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने का प्रतीक, करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा विशेष आशीर्वाद
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440