नारी आत्मनिर्भर योजना से मिलेगा नया जीवन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज वेस्ट वॉरियर्स संस्था एवं रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल द्वारा इस मुहिम की मिलकर शुरुवात की गई है। जिसको नारी आत्मनिर्भर योजना नाम दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत देहरादून शहर में निवास करने वाली सफाई साथी महिलाएं जो कि कूड़ा- कचरा बीनने का कार्य करती हैं, उन सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस केंद्र की स्थापना आईएसबीटी बस अड्डा के नजदीक स्थित स्वच्छता केंद्र पर की गई है।

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय मदान एवम असिस्टेंट गवर्नर अतुल कुमार के द्वारा आज इसका उद्घाटन किया गया। जिसके अंतर्गत यहां पर सिलाई केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें इन महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं यही इनकी आजीविका का स्रोत भी बनेगा। संस्था के अमन ग्रोवर द्वारा बताया गया कि लगभग 500 सफाई साथी परिवार देहरादून में इस कूड़ा कचरा बीनने का कार्य करते हैं और इन सभी महिलाओं को अब हमारे द्वारा यहां पर प्रशिक्षण दे कर आत्मनिर्भर बनाया जायेगा और यह इनके आजीविका का भी माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल के प्रेसिडेंट रोहित गुप्ता, सेक्रेटरी अजय बंसल, वेस्ट वारियर्स संस्था के युवराज, नवीन कुमार सडाना, अजीत एवम यूएनडीपी से विद्याभूषण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शरद पूर्णिमा 2026: 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जाने कौन - कौन से ग्रह प्रभावित करेंगे राशियों को
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440