तीसरी मंजिल से गिरे श्रमिक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चौखुटिया में कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से गिरे श्रमिक की यहां डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 10 जुलाई 2026: योगिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार निवासी 39 वर्षीय असलम मियां पुत्र जुमदीन मियां चांदनी खेत, चौखुटिया में मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि वह बीते दिवस काम करने के दौरान तीसरी मंजिल से जमीन में आ गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नजदीकि चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया हैं।

यह भी पढ़ें -   84 करोड़ के मेगा डेयरी प्लांट का निरीक्षण, निदेशक बोले- समय पर पूरा करें निर्माण, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440