-एबीडीएम, एचएमआईएस और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
-सरकारी व निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया प्रतिभाग

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के अंतर्गत सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तराखंड की पहल पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एबीडीएम, एचएमआईएस सहित विभिन्न डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग और क्रियान्वयन संबंधी जानकारियां दी गईं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. स्वेता भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एबीडीएम उत्तराखंड की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने कहा कि राज्य मिशन निदेशक, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने प्रतिभागियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर), हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज, स्कैन एंड शेयर, स्कैन एंड पे तथा एबीडीएम कंप्लायंट एचएमआईएस के क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर में एबीडीएम का क्रियान्वयन अनिवार्य है तथा प्रदेश के सभी जनपदों में मॉडल फेसिलिटी पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आभा के माध्यम से स्कैन एंड शेयर सुविधा का लाभ लेकर लाभार्थियों को सरल एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यशाला में एबीडीएम की संपूर्ण प्रक्रिया एवं उसके महत्व को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया।
कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रधानाचार्य डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा एनआईसी के प्रतिनिधियों सहित सहायक निदेशक द्रौपदी गर्ब्याल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आर.के. जोशी, डॉ. मणीभूषण पंत, तिलोत्मा यादव, पंकज तिवारी, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, सरयू नंदन जोशी, दिनेश बोरा, देवेंद्र बिष्ट, रवि उप्रेती, बिना मेहरा, पूर्णिमा जंतवाल, अवनीश, ललित, राघवेंद्र रावत, आनंद खंडूरी, हिमांशु तथा एबीडीएम टीम के अमृत पोखरियाल, हार्दिक उपाध्याय और अंकुर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीपीएम मदन मेहरा ने किया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



