जगदंबा हार्ट केयर मेटरनिटी सेंटर में मनाया विश्व हृदय दिवस, डॉ0 प्रकाश चंद पंत ने दी हृदय रोग से संबंधित ये महत्वपूर्ण जानकारी…

खबर शेयर करें

सीपीआर एक जीवन रक्षक तकनीक रक्त संचार और ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने में महत्वपूर्ण: वरिष्ठ हृदय विशेषज्ञ डॉ0 प्रकाश चंद पंत

Haldwani News: समाचार सच, हल्द्वानी। जगदंबा हार्ट केयर मेटरनिटी में विश्व हृदय दिवस (world heart day) मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ हृदय विशेषज्ञ डॉ0 प्रकाश चंद पंत ने हृदय रोग से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए जानकारी दी।

वर्ल्ड हॉटे-डे की पूर्व संध्या पर यहां कालाढूंगी रोड पीलीकोटी चौराहा स्थित हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ हृदय विशेषज्ञ डॉ0 प्रकाश चंद पंत ने कहा कि सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) एक जीवन रक्षक तकनीक है, जिसका उपयोग उस स्थिति में किया जाता है जब व्यक्ति की हृदय धड़कन और श्वसन रुक जाते हैं। इसे दिल का दौरा, डूबने, बिजली का झटका लगने या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति में प्रयोग किया जाता है। सीपीआर का मुख्य उद्देश्य शरीर में रक्त संचार और ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखना है, जिससे मस्तिष्क और अन्य अंगों को स्थायी क्षति से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें -   अवैध चाकू के साथ युवक दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

उन्होंने बताया कि सीपीआर शुरू करने से पहले, सबसे पहले रोगी की प्रतिक्रिया की जांच करना महत्वपूर्ण है। व्यक्ति को हल्के से हिलाएं और जोर से आवाज दें, ‘क्या आप ठीक हैं?’ यदि कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो तुरंत आपातकालीन सेवाओं को बुलाएं और सीपीआर की प्रक्रिया शुरू करें।

डॉ0 पंत ने बताया कि रोगी को एक कठोर और सपाट सतह पर लिटाएं, क्योंकि मुलायम सतह पर सीपीआर देने से पर्याप्त कंप्रेशन नहीं हो पाते। छाती के बीचों-बीच दोनों हाथों की हथेलियों को एक-दूसरे के ऊपर रखें। कंप्रेशन की गहराई वयस्कों के लिए लगभग 5 से 6 सेंटीमीटर (2 से 2.5 इंच) होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि कंप्रेशन की गति तेज हो, लगभग 100-120 बार प्रति मिनट। कंप्रेशन पर्याप्त गहराई के साथ दिए जाने चाहिए ताकि हृदय रक्त को प्रभावी ढंग से पंप कर सके।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में सनसनी! नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से इलाके में हड़कंप

आगे उन्होंने बताया कि यदि आप प्रशिक्षित हैं, तो हर 30 कंप्रेशन के बाद रोगी के मुंह में दो बार सांस दें। सांस देते समय रोगी की नाक को बंद करें और मुंह को पूरी तरह से सील करते हुए धीरे-धीरे सांस भरें। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखें जब तक कि पेशेवर चिकित्सा सहायता न पहुंच जाए या रोगी की सांस और धड़कन वापस न आ जाए। याद रखें कि सीपीआर जितनी जल्दी शुरू किया जाए, रोगी के जीवित बचने की संभावना उतनी ही अधिक होती है। सीपीआर सीखना एक महत्वपूर्ण कौशल है, जिससे आपातकालीन स्थिति में जान बचाई जा सकती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गायनोलॉजिस्ट डॉ0 सोमा पंत, संस्थान के मैनेजर गिरीश सुयाल, यमुना दत्त जोशी, हेमा, रचना परगाई, खष्टी जोशी, गुंजन, भावना, ममता, अनीता, हेमलता, बेलरो हेल्थ के पवन जोशी समेत कई चिकित्सक व सेंटर के कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440