CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें चेक

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए DigiLocker और UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है। वहीं, SMS के जरिए भी रिजल्ट लिंक भेजा जाएगा, जिससे छात्र आसानी से अपने अंक देख सकेंगे।

सीबीएसई के मुताबिक, इस साल छात्रों के उत्तीर्ण होने के परसेंटेज में गिरावट दर्ज की गई है. बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल डेटा के अनुसार, 2026 में कुल पास परसेंटेज 85.20% हो गया है, जो 2025 में रिकॉर्ड किए गए 88.39% के मुकाबले 3.19% कम है.

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

गौरतलब है कि CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की थीं। परीक्षा केंद्र भारत समेत कई विदेशी शहरों में भी बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कौन होंगे पात्र?
-वे छात्र जो कक्षा 12 में किसी एक विषय में सफल नहीं हो सके हैं और कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखे गए हैं।
-जिन छात्रों को छठे या सातवें विषय के प्रतिस्थापन के बाद भी फेल घोषित किया गया है, उन्हें संबंधित विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
-बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्र भी एक विषय में अपने अंक सुधारने के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440