नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, गला रेतकर हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की/लक्सर। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम के अंदर मिला। प्रारंभिक जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव स्थित अनमोल नशा मुक्ति केंद्र की है। जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी 39 वर्षीय आशीष लंबे समय से नशे की लत से परेशान था। करीब तीन महीने पहले परिजनों ने उसे उपचार के लिए इस केंद्र में भर्ती कराया था।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह केंद्र में भर्ती एक युवक जब बाथरूम पहुंचा तो उसने आशीष को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। युवक का गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ प्रतीत हो रहा था। यह दृश्य देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद केंद्र संचालक और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में डेयरी उत्पादों पर खाद्य विभाग की सख्ती, पनीर-घी समेत 4 नमूने जांच के लिए भेजे

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने केंद्र में मौजूद कर्मचारियों और अन्य मरीजों से पूछताछ की है। साथ ही केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ अभियान से बदली 45 महिलाओं की जिंदगी, पीरूल से बना रोजगार का नया मॉडल

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को केंद्र के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति ने ही अंजाम दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440