अष्टमी पर ऐसे करें महागौरी की आराधना, तभी मिलेगा पूजा का फल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है,महागौरी मां दुर्गा का आठंवा रूप हैं। महागौरी की चार भुजाएं हैं। इनका वाहन वृषभ है। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। मां का ये रूप बहुत ही सरस और मोहक है। महागौरी की पूजा बहुत मानक है। मां गौरी के बारे में कहा जाता है कि आज के दिन अगर दिल से मां को पुकारा जाता है तो तुरंत अपने भक्त की पीड़ा दूर करती हैं।

आइए इस अष्टमी में कीजिए मां गौरी को कुछ खास तरह से प्रसन्न, हर मनोकामना होगी होगी पूरी…

भगवान गणेश की पूजा
महागौरी की पूजा को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है, मां गौरी भगवान गणेश की मां और शिव की पत्नी हैं जैसा कि सब जानते हैं कोई भी पूजा करने से पहले हमेशा भगवान गणेश की पूजा होती है इसीलिए महागौरी की पूजा आरंभ करने से पहले गजानन गणेश की पूजा करें औऱ वैसे भी गणेश जी मां पार्वती के प्रिय पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

लड्डू का चढ़ावा
मां गौरी को प्रिय हैं गणेश जी और गणेश जी को लड्डू काफी प्रिय है इसलिए आप आज मां गौरी को लड्डू का चढ़ावा चढ़ाइये।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

पूजा कपूर से करें
पैसा ज्यादा खर्चा हो रहा है तो उसे बचाने के लिए आप मां गौरी की पूजा कपूर जला कर करें और उसमें रोली डाल दें जो राख मिले उसे अपने रूमाल में बांध लें और पर्स में रख लें, पैसे खर्च नहीं होंगे।

सुपारी और ताम्बें का सिक्का
हाथ में एक सुपारी और ताम्बें का सिक्का लेकर मां गौरी का ध्यान करें और उसके बाद दोनों को पर्स में रख लें, पैसे ही बरसेंगे।

लाल रूमाल
किसी भी मां गौरी मंदिर में मां को सुगन्धित धूप अगरबत्ती अर्पित कर दें। अपने पर्स में लाल रूमाल रखें, लेकिन पहले इस रूमाल को मां को अर्पित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440