हल्द्वानी में गणेशोत्सव के दूसरे दिन भी हुई भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते महानगर में इस बार सामूहिक गणेशोत्सव के आयोजन नहीं किये गये। गणेशोत्सव की परम्परा का निर्वहन करते हुए सामाजिक संगठनों व भक्तजनों ने कई मन्दिरों व घर-घरों में श्री गणेश विराजित किये हैं। मूर्तियों का आकार भले छोटा हो गया है, लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं हैं। भारत सरकार की गाइडलाईन को ध्यान में रखते हुए भक्तजनों ने आज भी गणेशोत्सव के दूसरे दिन भगवान गणेशजी के दर्शन कर स्तुति की।
इधर प्राचीन शिव मन्दिर कमेटी द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में लगातार दूसरे दिन पूजा अर्चना व आरती की गई। पंडित विवेक शर्मा व प्रशान्त द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा में मुख्य यजमान समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता सहित आदि भक्तजन थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हरिमोहन अरोरा, सुभाष मोंगा, सोनू सॉरी, नन्दकिशोर लाला जायसवाल, हेमन्त साहू, रूपेन्द्र नागर, शिवकपूर, प्रताप बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, दीपांशु शर्मा, हर्षवर्धन पाण्डे, विपिन पाल, अनिल अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, हरीशनाथ गोस्वामी, सूरज, लम्बा, विपिन साहू, सुनील गुप्ता, राजू जायसवाल, नन्नू गुप्ता, सुशील गुप्ता आदि भक्तजन उपस्थित थे। जबकि रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में वैश्य महासभा, प्राचीन देवी मंदिर में रेलवे बाजार समिति, अग्रसेन चौक स्थित श्री सांई मंदिर में देवभूमि संगठन तथा नवयुवक संघ द्वारा विराजित किये गये भगवान श्रीगणेश की विधिवत् पूजा अर्चना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440