यमुनोत्री भूस्खलन हादसाः मलबे से मिला एक शव और कटा हुआ पैर, शिनाख्त को बुलाए गए परिजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भीषण भूस्खलन हादसे के बाद चल रहे सर्च ऑपरेशन में शनिवार को एक बड़ी अपडेट सामने आई है। नौकैंची क्षेत्र से एक पुरुष का शव और शरीर से अलग हुआ एक पैर बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिया है।

जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर के अनुसार, मलबे से एक पुरुष का शव और एक घुटने से नीचे का पैर मिला है। इनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए लापता यात्रियों के परिजनों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

गौरतलब है कि 23 जून को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के पास भूस्खलन हुआ था, जिसमें पांच लोग मलबे में दब गए थे। उस दिन एक घायल को रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि उत्तर प्रदेश के एक पिता-पुत्री का शव अगले दिन बरामद हुआ था।

इस हादसे में अब तक नई दिल्ली की 11 वर्षीय बच्ची और मुंबई निवासी युवक लापता चल रहे हैं। पुलिस और राहत एजेंसियां लगातार घटनास्थल पर खोजबीन में जुटी हुई हैं। पुलिस का मानना है कि आज मिला शव और अंग संभवतः इन्हीं दो लापता यात्रियों में से किसी एक का हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   15 जून 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी कि यह शव किसका है। हादसे के इतने दिन बाद भी रेस्क्यू टीमों का संघर्ष जारी है, जो इस त्रासदी की गंभीरता को दर्शाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440