
समाचार सच, हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर यश इवेंट के तत्ववाधान में एवन इंडस्ट्री प्रस्तुत ‘तिरंगा उत्सव रैली’ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूरे शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। तिरंगा उत्सव श्री रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क में संपन्न हुआ। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जिसमें इण्डियन आइडिल फेम बादशाह ने जहां देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया वहीं जादूगर अंकुर शर्मा ने जादू के करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया वहीं अजीज खान ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर तिरंगा उत्सव रैली में चार चांद लगा दिए। यश इवेंट के निदेशक विशाल शर्मा ने बताया कि इस यात्रा का आयोजन हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के उद्देश्य से किया गया। उनका कहना था कि आने वाले समय में भी इस यात्रा का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती बेला तोलिया एवं विशिष्ठ अतिथि विधायक सुमित हृदयेश मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा वरिष्ठ नेता हरीश पांडे, हरिमोहन अरोड़ा, बाजपुर शुगर मिल के जनरल मैनेजर हरबीर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी बीसी सिंघल के अलावा नवयुवक संघ, शिवसेना प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों मनोज नेगी, रिंपी बिष्ट, डॉ नीरज वार्ष्णेय, दीप्ति तिवारी, चंपा त्रिपाठी, उमेश सैनी, नदीम खान, रुद्रा सिविल सिक्योरिटी के निदेशक शक्ति सिंह, एडवोकेट रमेश नैनवाल, शांति जीना, कुसुम अधिकारी, सतीश खुल्बे समेत शहर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













