उत्तराखंड में इन पांच जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं बारिश के 1 से 2 दौर हो सकते हैं। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी। हालांकि उमसभरी गर्मी ने फिर भी लोगों को बेहाल कर रखा है।

उधर खराब मौसम केदारनाथ में फंसे लोगों के रेस्क्यू में बाधक बन रहा है। एम आई 17 हेलीकॉप्टर से भी यात्रा मार्ग से यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। खराब मौसम के कारण एम आई 17 सिर्फ तीन शटल ही कर पाया है, जबकि बारिश के चलते चिनूक हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया।

खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में एसडीआरएफ पैदल रस्सियों के सहारे यात्रियों को रेस्क्यू कर रही है। विंग कमांडर शैलेश सिंह के अनुसार खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद आखिरी व्यक्ति को सकुशल वापस लाने तक उनका अभियान जारी रहेगा। मौसम ठीक रहने पर रविवार सुबह से रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही चिनूक हेलीकॉप्टर भी केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें -   सीने में जलन, गैस एसिडिटी तो पिएं औषधीय गुणों से भरपूर पत्तियों का पानी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है लेकिन धाम में भी अभी काफी लोग फंसे हुए हैं। इधर-उधर फंसे लोगों को सकुशल निकालने के बाद अब केदारनाथ धाम से यात्रियों को लाया जाएगा। एसडीआरएफ ने त्रिजुगीनारायण से तीन चार किलोमीटर तोशी गांव में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया। चिड़वासा में भी बचाव कार्य किया। एक टीम सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच यात्रियों को रेस्क्यू करने में जुटी रही।

पैदल यात्रियों को लाने के लिए सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पहाड़ी रास्ते यात्रियों तक पहुंचाना और खड़ी चढ़ाई पर रस्सियों के सहारे उनको वापस लाने की मशक्कत एसडीआरएफ ने की। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भीमबली सहित अन्य स्थानों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग में फूड पैकेट वितरित किए। वही अलग-अलग जगह पर फंसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
एसपी रुद्रप्रयाग डॉक्टर विशाखा अशोक भदाने ने बताया कि पैदल मार्ग काफी स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। रेस्क्यू अभियान लगातार चलाए जा रहा है। नेटवर्क ना रहने के कारण काफी लोगों का उनके परिजनों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें -   25 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हालांकि इनमें से कई लोगों का रेस्क्यू के बाद उनके परिजन संपर्क हो रहा है। वहीं उन्होंने भ्रामक सूचनाओं फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एसपी का कहना है कि जितने भी लोगों की मिसिंग की सूचना पुलिस के पास थी। उनमें से लगभग सभी अपने घरों तक पहुंच गए हैं। इसीलिए किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास ना करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440