आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में योग सेहत का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नियमित अभ्यास का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान सहज योग संगठन के प्रतिनिधियों ने भी योग और ध्यान के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर और संतुलित मन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ हाईवे पर फिर आफत! उफनते गदेरे ने हाईवे पर बरसाया मलबा, कई वाहन दबे, बाल-बाल बचे यात्री

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   यमुनोत्री हाईवे फिर ठप! मूसलाधार बारिश से कई जगह भूस्खलन, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे, यमुना भी उफान पर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440