जीभ देखकर भी जान सकते हैं किसी व्यक्ति के नेचर, व्यक्तित्व और गुण-अवगुणों के बारे में समस्याओं को दूर करने की क्षमता होती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। क्या आप जानते हैं कि जीभ देखकर किसी मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में भी जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य की जीभ देखकर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और गुणों-अवगुणों के बारे में भी जाना जा सकता है। आगे जानिए कैसी जीभ वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है।

  1. जिस पुरुष की जीभ लाल, पतली और नरम हो वह ज्ञानवान, चतुर और ईश्वर भक्त होता है।
  2. जिस व्यक्ति की जीभ के आगे का भाग नुकीला हो तथा लालिमा लिए हुए हो वह पूर्ण सुख प्राप्त करता है।
  3. जिसकी जीभ सफेदी लिए हुए हो, वे बदमाश किस्म के होते हैं। काली या नीली जीभ वाले व्यक्ति निर्धन होते हैं।
  4. मोटी और एक समान चौड़ी अथवा पीले रंग की जीभ वाला व्यक्ति मूर्ख होता है।
  5. जिस पुरुष की जीभ नाक को छूती हो, वह उच्च कोटि का साधक या योगी होता है।
  6. लंबी जीभ वाले स्त्री-पुरुष स्पष्टवादी होते हैं। चौड़ी जीभ वाला व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खर्चीला होता है।
  7. जिन स्त्रियों की जीभ कोमल, लाल तथा पतली होती है, वे सौभाग्यशाली होती हैं।
  8. जिस स्त्री की जीभ मोटी हो, वह पूर्णायु प्राप्त नहीं कर पाती है। लाल रंग की जीभ वाली स्त्री को श्रेष्ठ पति प्राप्त होता है।
  9. काली जीभ वाली स्त्री झगड़ालू होती है। बहुत अधिक चौड़ी जीभ वाली स्त्री निरंतर दुख उठाने वाली होती है।
  10. जिन महिलाओं की जीभ संकीर्ण होती है, वे अशुभ कहलाती हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440