आप हो जाये सावधान, हल्द्वानी में इन जगह सक्रीय हैं टप्पेबाज…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी से आने-जाने वाले यात्री अब सावधान हो जाये, क्योंकि रोडवेज बस अड्डे व उसके आसपास टप्पेबाज सक्रीय हो गये हैं। आपने जरा सी भी लापरवाही दिखायी तो टप्पेबाज आपका सामान उड़ा ले जायेंगे। ऐसा वाक्या शनिवार को हल्द्वानी महानगर के रोडवेज स्टेशन में देखने को मिला। टप्पेबाजों ने एक व्यक्ति का नगदी व अन्य सामान से भरा बैग उड़ा लिया। आपको पुलिस व्यवस्था के बारे में बताते हैं कि जब पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर कोतवाली पहुंचा तो उसकी वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, और कोतवाल में मौजूदा पुलिस ने उसे समझाने का लालीपाप देकर उसका चलता-बनता कर दिया। इधर शौचालय संचालक ने पीड़ित व्यक्ति को कुछ नगदी देकर उसकी मदद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय उर्फ संजू निवासी भीमताल वन निगम के अंतर्गत आने वाले गौला निकासी गेट में कांटे में तैनात है। बताया जाता है कि शनिवार की प्रातः वह रोडवेज बस स्टेशन पहुंचा। जहां वह शौचालय में चला गया। उसने अपना बैग शौचालय के काउंटर में ही रख दिया। इस बीच जैसे ही शौचालय संचालक की नजर बैग से हटी, उस पर टप्पेबाजों ने हाथ साफ कर दिया। कुछ देर बाद जब संजू शौचालय के काउंटर पर पहुंचा तो बैग गायब देखकर उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने शौचालय संचालक से इस बावत जानकारी जुटाई, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। संजू ने बताया कि बैग में आठ हजार रूपये की नगदी के अलावा एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। लेकिन पुलिस ने उसे यह कहकर चलता कर दिया कि यह शौचालय का मामला है, इसलिए वह शौचालय संचालक से ही जाकर इस विषय में बात करे।

यह भी पढ़ें -   बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

हालांकि पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें टप्पेबाज बैग उड़ाने से लेकर कोतवाली के आगे से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह जेल रोड चौराहे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी कैद हुआ है। इधर शौचालय संचालक ने पीड़ित को चार हजार रूपये की नगदी दी। जिस पर यह मामला शांत हुआ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440