दशहरे पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम वरना जीवन में कई मुसीबतें आने लगेंगी।

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वैदिक पंचांग के अनुसार, अगले दो दिन बाद यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लोग दशहरे पर कई तरह के विशेष उपाय भी करते हैं, ताकि जीवन में किसी भी तरह की समस्याएं न आएं। बता दें कि दशहरे पर किए गए उपाय बहुत ही कारगर होता है। लेकिन, कुछ गलतियों के कारण जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। तो आज इस खबर में उन्हीं गलतियों के बारे में बताने वाले हैं। जिसे आप दशहरा पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। वरना जीवन में कई मुसीबतें आने लगेंगी। पूरे साल परेशान रहेंगे।

घर को गंदा रखना
घर में वास्तु दोष का बहुत ही विशेष महत्व है। दशहरे के दिन घर में किसी भी वस्तुओं को अनदेखी नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होते रहें। घर के साथ मेन गेट पर भी गंदगी फैलाने से बचें। यदि आप मेन गेट को गंदा रखते हैं तो इससे गर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही, घर में लड़ाई-झगड़े भी बढ़ जाते हैं।

बिना शुभ मुहूर्त का काम करना
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करना अच्छा माना गया है। लेकिन, शुभ कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। यदि आप बिना शुभ मुहूर्त में कोई शुभ कार्य करते हैं तो आपको उस कार्य में असफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही, हानि भी होने की संभावना बनी रहती हैं।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में मां-बेटे की मौत से पसरा मातम, 14 वर्षीय बेटे की मौत के बाद मां ने भी गंवाई जान

बड़े-बुजुर्गों का न करें अपमान
सनातन धर्म में बड़े-बुजुर्गों को भगवान का दर्जा दिया गया है। यदि आप दशहरे पर भूलकर भी किसी बड़े-बुजुर्ग के साथ बुरा व्यवहार करते हैं तो आपके जीवन में कई सारी परेशानियां देखने को मिल सकती है। साथ ही, आपके जीवन में नकारात्मकता भी आने लगेगा। आपका बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

पेड़-पौधों को काटना
दशहरे के दिन गलती से भी किसी पेड़-पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कई समस्याएं आने लगती हैं। साथ ही, घर और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसलिए दशहरे के दिन आप पेड़-पौधे जरूर लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440