समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आपने अक्सर सुबह भीगे हुए अंकुरित चने खाने की सलाह सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी सलाह क्यों दी जाती है? क्योंकि अंकुरित आहार में चने को खास महत्व दिया गया है? आपको जानकार हैरानी होगी कि छोटा-सा चना पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ कैंसर और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाव कर सकता है।
चने में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम साइसर एरीटिनम है। चने में कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-बी सहित कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि शरीर की अलग-अलग परेशानियों के लिए चना कैसे फायदेमंद साबित होता है।
ये हैं चने के फायदे
चने पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चना गैस, कब्ज, डायरिया और सख्त मल आदि जैसी पेट की समस्याओं को ठीक कर स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है। फाइबर कब्ज जैसी स्थितियों के अलावा कोलन कैंसर के जोखिम को भी कम करता है। पाचन के लिए अंकुरित चने के भी कई फायदे होते हैं।
एनीमिया
चना के औषधीय गुण एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को दूर रखने का काम करते हैं। यह एक जानलेवा बीमारी है, जो सबसे ज्यादा महिलाओं में पाई जाती है। इसके होने का सबसे बड़ा कारण आयरन की कमी है। चना आयरन से समृद्ध होता है। इसलिए एनीमिया से निजात दिलाने में यह आपकी मदद कर सकता है।
शुगर पर नियंत्रण
ब्लड शुगर लेवेल को नियंत्रित करने में चना अहम भूमिका निभाता है। चना शरीर में अतिरिक्त बल्ड शुगर को दबाने का काम करता है। चना अत्याधिक भूख को कम करने का भी काम करता है। इसके पीछे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना है।
स्वस्थ हड्डियां
हड्डियों के लिए भी काबुली चना फायदेमंद साबित हो सकता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है और चने में कैल्शियम की काफी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को स्वस्थ बनाने और उन्हें मज़बूत रखने में सहयोग करता है। शरीर खुद कैल्शियम नहीं बनाता, इसलिए खाद्य पदार्थों से इसकी कमी को पूरा किया जाता है। मजबूत हड्डियों के लिए आपको रोजाना चने खाना चाहिए।
हार्माेन को करता है नियंत्रित
चना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो मेनोपॉज के बाद के नकारात्मक लक्षणों को दूर करने का एक प्राकृतिक तरीका हो सकता है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


