युवक ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट व हमला बोलने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विद्युत शव दाह गृह में कार्यरत युवक ने तीन लोगों पर हमला बोलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। 

पुलिस को सौंपी तहरीर में नगर निगम द्वारा गौला रौखड़ में संचालित शवदागृह में कार्यरत दीपू पुत्र अतर सिंह निवासी बकरा मार्केट, राजपुरा ने कहा है कि वह बीती 15 मई को काम पर पहुंचा था कि तभी चंदू, कांदू, पिलिया भी वहां आ धमके और बेवजह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला बोला। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440