
समाचार सच, हल्द्वानी। यहां रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार में शामिल होने आया एक युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गया। जिससे यहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की काफी कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण युवक आंखों से ओझल हो गया। सूचना के बाद जल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। बाद में युवक का शव हल्द्वानी राजपुरा गौला नदी में बरामद हुआ। इधर सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय छत्रपाल यहां हल्द्वानी के प्रेमपुर लोश्याली निवासी है। उसके पड़ोस में एक व्यक्ति का निधन हो गया था। आज छत्रपाल उनकी अंतिम संस्कार में रानीबाग चित्रशिला घाट गया था। जहां अंतिम संस्कार के बाद छत्रपाल नदी में नहाने चला गया। तभी अचानक पानी का तेज बहाव होने के कारण छत्रपाल डूबने लगा। छत्रपाल ने की चीख पुकार सुन कर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मचा गया। लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण छत्रपाल आंखों से ओझल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने नदी के आस-पास सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाद में छत्रपाल की लाश घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर हल्द्वानी राजपुरा गौला नदी से बरामद हुई। इधर मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इधर सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक परचून की दुकान चलाता था और उसके तीन बच्चे हैं।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440