हल्द्वानी में आग सेकते हुए युवक को लगी गोली, हमलावर कौन था नहीं चल सका मालूम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां यातायात नगर चौकी क्षेत्र में आग सेकते हुए एक युवक को पीठ में गोली लग गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे नजदीक के एक मेडिकल ले गए। जहां उसकी मरहम पट्टी कर उसे घर ले गए। घर में खून न रुकने पर आनन फानन में डा. सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले गए। सूचना पर क्षेत्र की पुलिस टीम ने घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल बंदूक से गोली किसने चलाई, गोली किस ओर से आई इस बात का किसी को भी मालूम चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार बीशू रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी में किराये पर रहता है। बीशू जीतपुर नेगी क्षेत्र में एक फास्ट फूड ठेले के पास आग सेकते हुए सूप पी रहा था। तभी अचानक वह बोला की मेरे पीठ पर गोली लग गई है। आनन-फानन में वहां मौजूद लोग उसे नजदीक के मेडिकल पर ले गए और मरहम पट्टी करवाई। इसके बाद उसे घर तक छोड़ आए। जब घर में खून निकलने लगा तो तो वह डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा। जहां आज चिकित्सकों ने उसके पीठ से बूलेट निकाली। चिकित्सकों का कहना है कि गोली दूर से चली है, ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच में बंदूक से गोली किसने चलाई, गोली किस ओर से आई इस बात का घटना के समय वहां मौजूद लोगों को मालूम नहीं है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी का कहना है कि युवक के पीठ पर गोली लगी है, वह सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। उससे पूछताछ की की जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन घटना के संबंध में कुछ ठोस सबूत नहीं मिल पाये। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है। पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इधर घायल युवक ने पुलिस को बताया है कि ससुराल पर आरोप लगाया है कि उसका ससुराल गाजियाबाद में है और पत्नी से विवाद चल रहा है और अपनी 2 साल बेटी को गाजियाबाद से हल्द्वानी ले आया है आरोप है कि ससुरालयों ने उसको गोली मारा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440