हल्द्वानी में पुलिस से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार रविवार देर रात हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक दुकान के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया।

वाहन की जांच और चालान की कार्रवाई के दौरान कार चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि युवक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसके बाद वह पुलिस के निर्देशों की अनदेखी कर मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट, मांग के मुकाबले कम पड़ रही आपूर्ति; कटौती बनी मजबूरी

घटना के संबंध में ड्यूटी पर तैनात महिला उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में सड़क पर स्कूली बच्चों की मारपीट का वीडियो वायरल, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता, धमकी या सरकारी कार्य में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440