जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस काठगोदाम थाने में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में दी तहरीर में कहा गया है कि दमुवाढूंगा में पड़ोस में रहने वाले आयुष कुमार ऊर्फ नानू पुत्र रामानंद उनकी पुत्री को 8 जून को बहला-फुसला कर स्कूटी से घूमाने ले गया था। लेकिन रास्ते जंगल में उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया। बाद में किसी तरह उनकी पुत्री ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई।
पीड़िता के परिजनों की दी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गुरूवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पॉस्को समेत संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440