59 पाउच कच्ची शराब के साथ किया युवक को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आरटीओ पुलिस चौकी ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

आरटीओ पुलिस चौकी के अनुसार प्रभारी निर्मल लटवाल मय पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे इसी दौरान आनंदपुर वन बैरियर के पास एक व्यक्ति कंधे पर कट्टा लिए हुआ आता नजर आया। पुलिस को देख उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह अपने मुकाम में सफल नहीं हो पाया पुलिस की गिरफ्त में आ गया। तलाशी लेने पर युवक के कट्टे से 59 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मी दत्त पलड़िया पुत्र स्व. केशव दत्त पलड़िया निवासी कृष्णा बिहार छड़ायल नयाबाद हल्द्वानी बताया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440