दून में करीब 37 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 37.20 ग्राम स्मैक की बरेली से तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से बरामद 37.20 ग्राम स्मैक की कीमत करीब 350000 रुपये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी के द्वारा थाना स्तर पर गठित टीम ने रात्रि में मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अजीम हुसैन पुत्र छोटे हुसैन निवासी ग्राम मजनूपुर थाना भमोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष को जोगीवाला में चौकी बैरियर पर बरेली से 37.20 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से बरामद 37.20 ग्राम स्मैक की कीमत करीब 350000 रुपये हैं।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440