सट्टा पर्ची व नगदी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाये जा रहे अवैध कार्यांे के खिलाफ अभियानों के अन्तर्गत पुलिस को आए दिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक और सटोरिए को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा पर्ची और नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे केार्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
थाना बनभूलपुरा की पुलिस जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आया पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1050 रूपए की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। आरोपी ने अपना नाम प्रभात बिष्ट पुत्र देव सिंह बिष्ट निवासी उजाला नगर बनभूलपुरा बताया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे केार्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   19 लाख के गबन का आरोपी पूर्व सचिव गिरफ्तार, महीनों से फरार चल रहे शैलेंद्र गैरोला को पुलिस ने दबोचा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440