समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। काठगोदाम पुलिस के अनुसार अवैध शराब एवं नशाखोरी को रोकने के लिए पुलिस गश्त पर थी इसी दौरान बागजाला तिराहे पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आया तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। पकड़े गये युवक ने अपना नाम हरि बहादुर पुत्र स्व. प्रकाश बहादुर निवासी नेपाली बस्ती बागजाला बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












