समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी बुरी तरह घायल हो गये। तीनों को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार बरेली जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला 22 वर्षीय मोहित अल्हावत पुत्र राजकुमार अल्हावत शनिवार रात अपने तीन साथियों के साथ कार में सवार होकर अल्मोड़ा जा रहा था। बताया जाता है कि देर रात करीब 11.30 बजे रानीबाग से कुछ आगे कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। कार गिरने की सूचना अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने 108 आपातकालीन सेवा की मदद से मोहित को बेस चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके तीनों घायल साथियों को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिवारजनों को दे दी है। बताया जाता है कि चारों दोस्त अल्मोड़ा में रहने वाले अपने मित्रों से मिलने जा रहे थे। रात में कोहरा होने व सामने से आ रहे किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












