आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का कक्षा 12वीं का शानदार परीक्षा परिणाम।

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी विगत वर्षों की तरह शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 18 प्रतिशत बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की छात्रा सिया धामी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सिया ने दो विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं रसनीत कौर ने 94.8 प्रतिशत तथा धैर्य कमल पांडेय ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय में इस वर्ष 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह शानदार परिणाम है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440