राहुल गांधी पर FIR के विरोध में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में, जमकर हुआ हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज मुकदमे को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद मौके पर माहौल और गरमा गया।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि राजनीतिक विरोध की आवाज को दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा उन्हें स्वीकार नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन से मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना उनका अधिकार है।

यह भी पढ़ें -   पीछे से ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बायोटेक कर्मचारी की मौत

इसी दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक को हिरासत में ले लिया। भोजक की हिरासत के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और कोतवाली परिसर के बाहर नारेबाजी तेज कर दी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी रामलीला मैदान में हुए ‘शुद्धिकरण’ विवाद का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें -   आपदा प्रभावित भीमताल में पहुंचे मंत्री कैड़ा, नुकसान का लिया जायजा, डीएम को मुआवजा देने के निर्देश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने और शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन को देखते हुए कोतवाली परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सड़क से लेकर थाने तक राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440