वैश्विक मुद्दों पर मंथन के लिए डीपीएस हल्द्वानी में जुटे विद्यार्थी, दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आगाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक समझ और वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) का भव्य शुभारंभ हुआ। एस्पिरेंट्स लर्निंग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 145 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन के तहत आठ अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है, जिनमें विभिन्न समसामयिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और विद्यालय की कॉयर टीम द्वारा प्रस्तुत मधुर सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शाही तथा एस्पिरेंट्स लर्निंग के संस्थापक प्रियंशु ग्रोवर एवं आदर्श ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरे आत्मविश्वास, निष्पक्षता और सकारात्मक सोच के साथ चर्चा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

दो दिवसीय इस आयोजन में विद्यार्थी विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय समस्याओं, वैश्विक चुनौतियों और कूटनीतिक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके माध्यम से उन्हें शोध करने, तथ्यों के आधार पर तर्क रखने, प्रभावशाली संवाद करने और सामूहिक निर्णय लेने की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -   गीजर ठीक करने के बहाने घर से उड़ाए थे सोने के कड़े, नैनीताल पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, शोध कौशल, तार्किक चिंतन, संवाद कला और वैश्विक नागरिकता की भावना मजबूत होती है। आयोजन का पहला दिन विद्यार्थियों के उत्साह, सक्रिय भागीदारी और बौद्धिक विमर्श के नाम रहा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440