समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। रामनगर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी, चौकी प्रभारी मालधन चौड़ भूपेन्द्र सिंह मेहता, कां0 अशोक कम्बोज पुलिस बल के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में अभियान चला रहे थे इसी दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 85 पाउच कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम अमरीक सिंह पुत्र करनैल सिंह नि0 तुमड़िया डैम 2 बताया। पुलिस ने इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



