इस गांव में निकला 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्दूचौड़/लालकुआं (रिम्पी बिष्ट)। भांदेवनवाड़ गांव निवासी भुवन चन्द्र के घर में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। साथ ही अफरा-तफरी और मौके पर भीड़ इक्कठा हो गयी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को पकड़ा जा सका।

गृहस्वामी भुवन चन्द्र ने बताया कि जब वे लोग घर के पीछे की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर अजगर पर पड़ी। अजगर आंगन में घूम रहा था जिसके बाद सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अजगर को घंटो मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इस अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से अजगर का सुरक्षित रैक्सयू कर बचाया जा रहा है जो सराहनीय पहल है। वन कर्मियों व ग्रामीणों की जागरूकता के कारण अब तक सैकड़ों सापों की जान बचाई गई है। अजगर को रैक्सयू करने वाली वन महकमे की टीम में वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य, वन दरोगा नवीन रैकवाल, वन बीट अधिकारी कमल सिंह, वन आरक्षी पृथ्वीराज सिंह, कासिम रजा जैदी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चोरगलिया शेर नाला अब नहीं रोकेगा रास्ता! CM धामी ने 9.93 करोड़ के पुल का किया लोकार्पण, चोरगलिया के लोगों को मिली बड़ी राहत
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440