समाचार सच, देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) कैंपस में 107 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद एफआरआई को अगले आदेशों तक बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। एफआरआई कैंपस में इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद इनमें से कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं तो कुछ होम आइसोलेशन पर हैं। एफआरआई के निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि अगले आदेशों तक कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। यहां अधिक संख्या में रोजाना पर्यटक और मॉर्निंग वॉक के लिए लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक एफआरआई बंद रहेगा।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


