कामधेनू प्रकल्प द्वारा गौलापार बागजाला में रोपे गये 108 औषधीय पौधे

खबर शेयर करें

समाचार सच, गौलापार/हल्द्वानी। अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में कामधेनु प्रकल्प समिति द्वारा गौलापार स्थित बागजाला में 108 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उक्त रोपे गये पौधों में आंवला, गुलाब, बेल, पारिजात, गिलोय, पान आदि वृक्ष शामिल हैं। इस मौके पर समिति का औपचारिक उद्घाटन भी किया गया।
समिति के सचिव डॉ0 जगदीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यह प्रकल्प समिति पर्यावरण संरक्षण, गौ संरक्षण एवं संस्कृत शिक्षा के संवर्धन तथा इन क्षेत्रों में अनुसंधान हेतु कार्य करने के लिये बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि यह एक राज्य स्तरीय पंजीकृत समिति है। इस अवसर पर कामधेनु प्रकरण क्षेत्रों में अनुसंधान कार्य करने के लिए बनाई गई है।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ0 चंद्रप्रकाश उप्रेती ने लोगों से समिति के माध्यम से प्रकृति व पर्यावरण, गौसंरक्षण व संस्कृत के संवर्धन हेतु आगे आने का आहवान किया।
समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार जोशी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के क्रियाकलापों के बारे जानकारी दी और लोगों को घर-घर में औषधीय पौधे लगाकर उनके औषधि गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही समिति की संरक्षिका एवं संस्कृत विभाग की शिक्षिका श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने वृक्षारोपण कर उपस्थित लोगों को औषधीय पौधे के बारे में विभिन्न जानकारियां दी।
इस अवसर पर समिति की सदस्य एवं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कंचन तिवारी, संस्थापक सदस्य डॉ. हेमंत जोशी, सहित गोपाल सिंह बिष्ट, कैलाश सिंह नेगी, कुंदन सिंह, किशन भट्ट आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440