शेर नाला में बरसात के कारण फंसी 108 सेवा, गर्भवती महिला ने दिया घटना स्थल पर बच्चे को जन्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/चोरगलिया। पूरे नैनीताल जिले में 24 घंटे से चल रही बरसात के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, और हल्द्वानी सहित कई जगहों पर नदियों और नालों के उफान की खबरें आ रही हैं। जिसके चलते बीती रात्रि हल्द्वानी-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सितारगंज के पास शेर नाला का भी जल स्तर बढ़ गया। सितारगंज से 108 सेवा एक गर्भवती को हल्द्वानी लाते से समय शेर नाला में फंस गयी। जिस कारण गर्भवती महिला को 108 सेवा में बच्चे को जन्म देना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोषियों को नहीं मिली राहत… अगली सुनवाई 20 को

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि सितारगंज से एक 108 सेवा एक गर्भवती महिला को हल्द्वानी अस्पताल के लिये लाया जा रहा था। उसमें पांच लोग सवार थे। रास्ते में शेर नाला में चालक की लापरवाही के चलते 108 सेवा उसमें फंस गयी। 108 सेवा में सवार लोगों की सांसें अटक गई। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काम किया है। लेकिन इस दौरान गर्भवती महिला को भी 108 सेवा में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आखिरकार मानसून की एंट्री, 48 घंटे का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440