10वीं पास युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का अंतिम मौका, जल्दी करें आवेदन

खबर शेयर करें

समाचार सच, सरकारी नौकरी। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स में 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है। ये भर्ती कांस्टेबल के पदों के लिए निकाली गई है। कोई भी उम्मीदवार जो इस आईटीबीपी दूरसंचार भर्ती में रुचि रखता है और पात्रता को पूरा करता है, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।

जानकारी के अनुसार आईटीबीपी में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती आईटीबीपी एचसी / कांस्टेबल दूरसंचार के 293 पदों पर होगी। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले पर सियासत गरम, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

शैक्षणिक योग्यता और आवेदन फीस

कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। वहीं इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस देनी होगी। आवेदन फीस के लिए उम्मीदवार जो जनरल वर्ग से आते हैं उन्हें आवेदन फीस के रूप में 100 रुपये देनें होंगे वहीं,महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी है।

यह भी पढ़ें -   5 लाख पौधों का ऐतिहासिक लक्ष्यः हरेला से शुरू होगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा निःशुल्क वृक्षारोपण अभियान

ऐसे करें आवेदन
अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्यता उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पद पर जाकर 30 नवंबर 2022 तक आवदेन कर सकेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440