11 हजार उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत की उम्मीद, शासन ने सभी विभागों को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में उपनल (UPNL) के माध्यम से कार्यरत हजारों कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन दिलाने की दिशा में शासन ने सख्त कदम उठाया है। सैनिक कल्याण विभाग ने सभी विभागों के सचिवों और प्रमुख सचिवों को निर्देश जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर उपनल कर्मचारियों से संबंधित लंबित अनुबंध प्रक्रिया पूरी करने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में उपनल कर्मचारियों को “समान कार्य के बदले समान वेतन” का लाभ देने के संबंध में आदेश जारी किए थे। हालांकि, कई विभागों में अब तक आवश्यक अनुबंध पूरे नहीं होने के कारण हजारों कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं।

सैनिक कल्याण विभाग के सचिव युगल किशोर पंत द्वारा जारी पत्र में सभी विभागों से यह जानकारी भी मांगी गई है कि उनके यहां उपनल के माध्यम से कुल कितने कर्मचारी कार्यरत हैं, कितनों के साथ आवश्यक अनुबंध किए जा चुके हैं और कितने मामलों में प्रक्रिया अभी लंबित है। शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

उपनल कर्मचारी संगठन लंबे समय से नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाओं की मांग करता आ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे समान जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद वेतन और अन्य लाभों में असमानता का सामना कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद विभागीय स्तर पर धीमी कार्रवाई के कारण मामला वर्षों से लंबित बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   1 अगस्त से नैनीताल माल रोड बनेगी 'नो हॉर्न ज़ोन', नियम तोड़ा तो देना होगा ₹1000 जुर्माना

शासन का मानना है कि विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। यदि सभी विभाग तय समय में अनुबंध प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं तो पहले चरण में करीब 11 हजार उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440