समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के 123 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बार स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने देर शाम पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। आइजी कार्मिक पुष्पक ज्योति की ओर से जारी सूची में देहरादून के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। वहीं, छह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उकृष्ट सेवा सम्मान, 13 को सराहनीय सेवा पदक और 103 को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी को समारोह में आने से पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। वहीं मुख्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी मुख्य समारोह में पदक प्रदान करेंगे। अन्य जिलों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनके संबंधित जिलों में ही पदक प्रदान किए जाएंगे।
सराहनीय सेवा सम्मान:
होशियार चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक, मंडलाधिकारी हल्द्वानी ज्ञान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, चंपावत प्रेमलाल टम्टा, निरीक्षक(एम)/अनुभाग अधिकारी पुलिस मुख्यालय उमेद सिंह दानू, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंह नगर राजेंद्र सिंह कोश्यारी, प्रतिसार निरीक्षक, 31वीं वाहिनी पीएसीश् दिनेश प्रसाद थपलियाल, निरीक्षक(एम) /अनुभाग अधिकारी पुलिस मुख्यालय रामस्वरूप, उपनिरीक्षक(एम)/गोपनीय सहायक, पुलिस मुख्यालय सौहकार सिंह, उप निरीक्षक अभिसूचना, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा धीरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक (विश्रे) नागरिक पुलिस, हरिद्वार जमन सिंह, पीसी (विशेष श्रेणी), 46वीं वाहिनी पीएसी दिनेश चन्द्र पन्त, उप निरीक्षक, नैनीताल धर्म सिंह, हेड कॉन्स्टेबल आरमरर, पीटीसी नरेंद्रनगर भूपाल सिंह रावत, हेड कॉन्स्टेबल, नैनीताल।
उकृष्ट सेवा सम्मान:
दिनेश चंद्र ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद देहरादून दिनेश चंद्र बडोला, पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी नरेन्द्रनगर पितृशरण बहुगुणा, उप निरीक्षक (आरमरर), पुलिस मुख्यालय रामदत्त जोशी, उप निरीक्षक विशेष (श्रेणी), जनपद चंपावत गोविंद सिंह गुलेरिया, मुख्य आरक्षी अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय शिव कुमार, कॉन्स्टेबल, राजभवन सुरक्षा उत्तराखंड।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












