पंखे से लटक कर 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। एमडीडीए कॉलोनी में एक लड़की ने पंखे पर चुन्नी से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिये मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवती गुरु नानक एकैडमी रायपुर में 12वीं की छात्रा थी।
आज थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली की एमडीडीए कॉलोनी में एक लड़की रश्मि गोयल ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसे उसके परिजन कोरानेशन अस्पताल लेकर गए हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक मालिनी पुलिस कर्मियों के साथ कोरोनेशन अस्पताल पहुंची। मौके पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात्रि करीब 3.00 बजे रश्मि गोयल और उसका भाई रजत गोयल एक साथ कमरे में थे। उसके बाद उसका भाई अपने कमरे में चला गया। सुबह 7.30 बजे जब रश्मि द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया तो उसके भाई, पिता द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। उन्होंने देखा कि वह पंखे पर चुन्नी से लटकी है। परिजनों द्वारा उसे उतारकर सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें कोरिनेशन अस्पताल जाने की सलाह दी गई। कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टर द्वारा रश्मि गोयल को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती गुरु नानक एकैडमी रायपुर में 12वीं की छात्रा थी। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायत नामा भरकर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिये मोर्चरी में रखवा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440