सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटो कॉर्प लि.द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिए गए इस सहयोग हेतु हीरो मोटो कॉर्प का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार सालों में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। कोविड के दौरान विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समाजसेवियों का पूरा सहयोग मिला है। इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के सीएसआर हेड श्री भारतेंदु काबी, प्लांट हेड श्री यशपाल सरदाना एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी SSP दफ्तर हंगामे पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र में हिंसा और अभद्रता की कोई जगह नहीं’
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440