हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को बनाये 1333 परीक्षा केंद्र, नकल रोकने व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां जोर-शोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 2022 की इस माह की 28 मार्च से शुरू होने जा रही है। जिसका समापन 19 अप्रैल को होगा। बोर्ड नकल रोकने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोर-शोर से तैयारियां में लगा है। जिसके के लिये मंगलवार को आयोजित होने वाली बैठक में उक्त मामले पर मंथन किया जायेगा। आपको बता दें कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 से 11 बजे के बीच होगी, जबकि इंटरमीडिएट के पेपर दोपहर को दूसरी पाली में दो से पांच बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 1333 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। नकल के दृष्टिकोण से इनमें से 191 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 18 को अति संवेदनशील केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां नकल न हो, इसके लिए परिषद पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रही है। इसको लेकर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं परिषद की सभापति सीमा जौनसारी अधिकारियों की बैठक लेंगी। इसमें इन परीक्षा केंद्रों की समीक्षा करने के साथ ही यहां कड़ी पुलिस सुरक्षा के लिए प्रशासन को लिखित रिपोर्ट भेजने की संस्तुति की जाएगी। बैठक में अन्य परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया जाएगा। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र सिर्फ चार जिलों हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हैं। ऐसे में बैठक में इन चार जिलों के मुख्य शिक्षाधिकारी को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि सबसे अधिक 164 परीक्षा केंद्र पौड़ी जिले में बनाए गए हैं, जबकि चम्पावत में सबसे कम 40 परीक्षा केंद्र हैं। इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक लाख 29 हजार 784 और 12वीं में एक लाख 13 हजार 166 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सबसे ज्यादा 42,661 परीक्षार्थी हरिद्वार जिले में हैं। चम्पावत में सबसे कम 7,797 परीक्षार्थी हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों और सुरक्षा का भली-भांति परीक्षण करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। पिछले सत्र की तुलना में इस बार 21 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440